स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बच्चों का किया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

जौनपुर 06 जुलाई- प्रवेश उत्सव कार्यक्रम कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठवार में संपन्न हुआ। जिसमें राज्यमंत्री युवा कल्याण एवं खेलकूद उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें कक्षा एक में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्रों को पुस्तक वितरित की गई।

             जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

              मुख्य अतिथि ने शिक्षा के उन्नयन तथा नामांकन पर बल दिया तथा अभिभावकों को प्रेरित किया कि अधिकतम नामांकन करायें विशिष्ट अतिथि ने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने तथा गुणवत्ता में वृद्धि पर बल दिया।

              कार्यक्रम का संचालन डॉ0 संजीव कुमार अस्थाना तथा प्रदीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान समस्त स्टाफ अभिभावक तथा समस्त बच्चे उपस्थित रहे। राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों को शासन द्वारा संचालित बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करने की अपील की।

              खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रगति व्याख्या प्रस्तुत किया तथा बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने अपना उद्बोधन में बच्चों के अच्छे भविष्य तथा चरित्र निर्माण पर केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि एक बच्चा अगर अच्छी शिक्षा ले ले तो उसे अपने जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और उसका जीवन खुशहाल रहेगा।

             राज्यमंत्री ने विद्यालय में एक-एक पौधा रोपण किया तथा उपस्थित समस्त अध्यापकों से एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

               कार्यक्रम का संचालन तथा पूर्ण व्यवस्था डॉ0 संजीव अस्थाना तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने किया तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान