हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान


जौनपुर — भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 पखवाड़ा तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम/समारोह के समापन के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर, जौनपुर से प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी को एम0एल0सी0 सदस्य विधान परिषद, उ0प्र0 बृजेश कुमार सिंह ‘‘प्रिंशु‘‘ , जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। रैली में परिषदीय विद्यालय/के0जी0वी0बी0 एवं इंटरमीडिएट के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एम0एल0सी0 एवं जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर से सम्बन्धित नारों का उद्घोष करवा कर उपस्थित सभी को जोश से लबरेज कर दिया। प्रभात फेरी का समापन अम्बेडकर तिराहे पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, तथा एम0एल0सी0 द्वारा ‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘‘ कार्यक्रम आयोजित सरकार की मंशानुरुप भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के आदर्शों को समाज में बदलाव तथा संविधान की भावना के बारे में बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा वहॉ उपस्थित गणमान्य एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया कि किस प्रकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने शिक्षा के बल पर समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाया गया तथा भारत जैसे लोकतांत्रिक एवं विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों वाले देश में सबसे बड़े संविधान की रचना की। रैली में अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के एस0आर0जी0, शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न