डीएम ने एचडीएफसी बैंक शाखा जेसीज चौराहा का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा एचडीएफसी बैंक शाखा जेसीज चौराहा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। 56 लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध में जितने भी आवेदन आए हैं उसमें तत्काल प्राथमिकता पर कार्य करते हुए ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके द्वारा युवाओं को नया उद्यम स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा तथा जनपद की सीडी रेशियो में भी वृद्धि होगी।


जिलाधिकारी ने मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत कितने लोगों को ऋण वितरित किया गया है, के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और प्रबंधक को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने आवेदकों से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक भी लिया।


साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को सभी बैंकों में लंबित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण करने तथा स्वीकृत ऋण के शीघ्र वितरण हेतु निर्देश दिए।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां