डीएम ने उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, खामियां देख जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा उमानाथ सिंह स्वायत्तशासी मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। ओपीडी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चिकित्सकों से मरीजो के इलाज तथा इस समय किस रोग के मरीज अधिक आ रहे है, इसके संबंध में जानकारी ली गई।


          जिलाधिकारी के द्वारा मरीजों हेतु भर्ती वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कराने की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अवशेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी के द्वारा मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का फीड बैक प्राप्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाहर की दवाई नहीं लिखी जाए


         जिलाधिकारी ने चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि गम्भीरता पूर्वक कार्य करते हुए मरीजों का इलाज किया जाए, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
        जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य से सम्बन्धित जानकारी ली और निर्देशित किया कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।    


         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्राचार्य मेडिकल कालेज रुचिरा सेठी, सीएमएस जाफरी, डा0 विनोद, डा0 सरोज, डॉ0 कर्नल पटेल सहित अन्य उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां