हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा श्री गौरीशंकर धाम

महाशिवरात्रि पर लगा भक्तों का रेला

सुजानगंज जौनपुर– सुजानगंज मछली शहर रोड पर फरीदाबाद में स्थित श्री गौरी शंकर धाम पर मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया गया। श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में सोमवार से ही पूरी तैयारियां जोरों पर चल रही थी जिलाधिकारी जौनपुर ने भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे और आज भोर में 4 बजे मंदिर का दरवाजा खुलते ही हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने शिव जी को जल, बेलपत्र, धतूर, गाय का दूध, भांग, काला तिल, गंगाजल, नीलकंठ और पुष्प अर्पित कर भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। जहां पर शिव भक्तों की लंबी कतारें देखते हुए प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त दिखी. सी सी टी वी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौरीशंकर पर जल चढ़ाया। सुरक्षा की दृष्टि से सुजानगंज के साथ साथ आसपास के थानों से पुलिस बल मौजूद रही। थानाध्यक्ष सुजानगंज राजीव मल्ल ने कहा कि हमारी पुलिस की टीम पैदल मार्च कर रही है जिससे कोई भी असुविधा किसी भी श्रद्धालु को न होने पाए और हर तरीके से प्रशासन लगा हुआ है. वहीं पर मंदिर के सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि भोर से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए हुए हैं और लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने जलअर्चन किया और हमारी मंदिर समिति लगी हुई है हर प्रकार से निगरानी की जा रही है. वहीं पर साफ सफाई के दृष्टिकोण से यहां दो शिफ्ट मे सफाई कर्मचारी और ग्राम विकास अधिकारी भी लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां