होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई, 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

जौनपुर– आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को खाद्य सचल दल द्वारा जनपद जौनपुर के विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान खोया का 01 नमूना, कचरी का 01 नमूना तथा

भैंस के दूध का 01 नमूना संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। कुल 19 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 03 नमूने लिए गए। साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर 06 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।


इसके साथ ही फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से जलालपुर चौराहा एवं सीतम सराय क्षेत्र में 28 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई, जिसमें 18 खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं 58 उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। मानक के विपरीत पाए गए एक नमूने पर तत्काल विधिक कार्रवाई की गई।


अभियान के अंतर्गत 19 से 24 फरवरी तक कुल 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 19 नमूने जांच हेतु भेजे गए तथा 24 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।

  • Related Posts

    जौनपुर में खुशी की लहर कौशलेंद्र को मिली बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी

    रिपोर्ट – प्रीतेश सिंह (अमित) जौनपुर- जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह के दामाद कौशलेंद्र विक्रम सिंह के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर…

    Continue reading
    अम्बेडकर जयंती पर जौनपुर में शराब की दुकानें रहेंगी बंद

    अम्बेडकर जयंती पर जौनपुर में शराब की दुकानें रहेंगी बंद जौनपुर — जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त थोक एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में खुशी की लहर कौशलेंद्र को मिली बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी

    अम्बेडकर जयंती पर जौनपुर में शराब की दुकानें रहेंगी बंद

    क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन में लगेगी कर्मचारी चौपाल

    प्रधानमंत्री सोलर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक संपन्न

    बीमारी से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या

    पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा