
जौनपुर। साहित्य वाचस्पति डॉक्टर श्रीपाल सिंह क्षेम के 103वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर क्षेम उपवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रदीप कुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह डॉक्टर मधुकर तिवारी, कांग्रेसी नेता जयप्रकाश सिंह साथी, रामदयाल द्विवेदी, जेड हुसैन “बाबू”, विनोद विश्वकर्मा, राजेश मौर्य, शशि शेखर सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, डॉक्टर पीपी दुबे, वरिष्ठ पत्रकार लोलारख दुबे, राजीव कुमार सिंह एडवोकेट, दया शंकर सिंह, अरविंद कुमार सिंह बेहोश, अजीत सिंह, विनोद सिंह, देवांश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।