–शासन के हुक्म पर भामाशाह का जन्मदिवस,व्यापारी कल्याण दिवस के रुप से मनाया जायगा

जौनपुर—-… भामाशाह के जन्मदिवस को शासन ने ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके जनपद में 29 जून, को दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में सम्बंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सम्बंधित विभाग दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए भामाशाह के जन्मदिवस को भव्य रूप से मानये। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को समारोह में सम्मानित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि व्यापारी कल्याण दिवस की सार्थकता के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उद्यमियों, व्यवसायियों द्वारा स्टाल लगाते हुए उत्पादों के प्रचार-प्रसार के कार्य किये जाये तथा प्रदर्शनियां भी लगायी जायें। मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपायुक्त जीएसटी राजेश कुमार कैथल, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां