बघवा बनल कहार गीत पर मंत्र मुग्ध हुए भक्तगढ़। खूब लगे जयकारे।

जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा झांकी व जागरण का किया गया आयोजन।

जफराबाद(जौनपुर) क्षेत्र के अहदमपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित देवी जागरण व झांकी कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीतों का ऐसा शमां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रोता रात भर झूमते रहे। मुख्य गायक कलाकार अभिषेक मयंक के “स्वर्ग से धरती पे अइली मयरिया, सगरी लागल दरबार, माई मोरी डोली चढ़ आवे, बघवा बनल कहार, गीत पर खूब जयकारे लगे।

राज झांकी ग्रुप ने समय समय पर मनमोहक झांकी दृश्य गानों के साथ दिखाकर मंच की शोभा बढ़ा दिया। राक्षस के साथ मां काली के महासंग्राम और शंकर पार्वती का गानों के साथ नाट्य रूप दिखाकर दर्शकों और श्रोताओं का मनमोह लिया। कृष्णा मौर्य, निधि तिवारी ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहें। समिति के अध्यक्ष रिशु सिंह ने मुख्य अतिथि को माँ की चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया।

दुर्गा पूजा महा समिति के जिला अध्यक्ष मनीष देव मंडल, महासचिव मनीष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, लालचंद निषाद, निखिलेश सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सागर सिंह सोलंकी ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां