पुलिस और ग्रामीणों के बीच सड़क पर हुआ युद्ध , एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किया काबू

जौनपुर । बदमाशों द्वारा दो दिन पूर्व मामूली विवाद में एक युवक का अपहरण और उसकी हत्या करने के मामले को लेकर गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। परिजन और ग्रामीण ह्त्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसका शव लेकर सड़क पर चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे थे । प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम -एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच किसी ने भीड़ से एक पत्थर पुलिस पार्टी पर फेंक दिया जिसके कारण पुलिस लाठियां भाजनी शुरू कर दिया उसके बाद दोनों तरफ से गोरिल्ला युद्व शुरू हो गया। इस वारदात में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।

सूचना पर एसपी डॉ अजयपाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुचकर किसी तरह से माहौल को शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस उपद्रवी की शिनाख्त करके उन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही हैं। पांच संदिग्धो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही
बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर मंगरमु गांव के निवासी विवेक यादव का दो दिन पूर्व बदमाशों ने अपरहण करके उसकी हत्या करने के बाद उसका शव भदोही जिले के सुरियावां इलाके में फेंक दिया था।

हत्या की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वाले सौप दिया।

परिवार वाले शव गांव लाकर अंतिम संस्कार करने के बजाय आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निगोह बाजार में सड़क पर शव रखकर चक्का जाम किया। पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर दिया ।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर चक्का जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पुलिस ने परिजनों को भीड़ से अलग कर ग्रामीणों के ऊपर हल्का बल प्रयोग किया जिसके बाद चक्का जाम करने वाले उग्र हो गए और जमकर पत्थर बाजी किया। पत्थरबाजी होते देख निगोह बाजार की दुकानों की शटर धड़ाधड़ बंद हो गई। बाजार में चारों तरफ सन्नाटा छा गया, ग्रामीण पुलिस के लाठी चार्ज के भय से छुपने लगे। इस वारदात में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए है।

एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व विवेक यादव नामक युवक की हत्या करके उसका शव दूसरे जिले में फेंक दिया गया था, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है ।

आज परिवार वाले और ग्रामीण शव को रखकर जाम लगाया गया उसके उपद्रव किया गया पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया गया , स्थिति सामान्य है , शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। उपद्रवियों को चिन्हित करके कार्रवाई की जायेगी। पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां