4 को प्रदर्शन करेगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघबैठक करके रूप—रेखा के साथ बनायी गयी रणनीति


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने मंगलवार को बैठक के माध्यम से बताया कि 4 सितम्बर को जनपद के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक 8वें कालांश में बैनरों एवं दख्तियों के साथ प्रबन्धक सभा के मांग पत्र जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा कथित आश्वासन दिया गया है, का विरोध करते हुये प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधक सभा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को बधुओं मजदूर बनाकर उनके वेतन का बंदरबाट करना चाहती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि हमें अपनी सेवा शर्तों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए संघर्ष करने की जरूरत है जिसके दम पर वेतन वितरण, वेतन सुरक्षा, पेंशन सुरक्षा, चयन आयोग, चयन, सभी को प्रोन्नत वेतनमान जैसी अनेक उपलब्धियां हासिल की है। एक झटके में प्रबंधक सभा सरकार के कुछ लोगों के संरक्षण में इसे समाप्त करने का षडयंत्र रच रही है। इनसे बचने के लिए हम सभी अपने विद्यालयों में प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाकर ऐसी किसी भी संभावना को समाप्त करेंगे। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रान्तीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
005

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान