5609 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया छात्रवृत्ति धनराशि


जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के शुभारम्भ के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रगणों की उपस्थिति में देखा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। जनपद के करीब 80 संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि खाते में आरटीजीएस के माध्यम से वितरित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत प्रथमा से लेकर आचार्य तक के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण किया गया है। आज जनपद के संस्कृत विद्यालयों के करीब 5609 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि वितरित किया गया है। निश्चित रूप से यह देश की संस्कृति को, हमारी भाषा संस्कृत को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार भी जताया और कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्रों को साहस व संभल प्रदान किया गया है इसके लिए उन्होंने उपस्थित छात्रों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी भाषा, अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समन्वयक डॉ. राजन सिंह, प्रधानाचार्य आचार्य ज्ञान प्रकाश मिश्रा, केके पाण्डेय, राकेश तिवारी, सुभाष चन्द्र चौबे, दिनकर पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, कन्हैयालाल पाण्डेय, शिवकुमार, शिव नारायण मिश्रा एवं संस्कृत पटल सहायक संतोष उपाध्याय एवं समस्त कर्मचारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां