75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी,सुहागरात के बाद मौत

जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है।


  • दरअसल, 75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं।
    गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। उनका कहना है कि जब तक वे दिल्ली से नहीं आ जाते, अंतिम संस्कार नहीं होगा। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस जांच में जुड़ती है और पोस्टमार्टम कराया जाता है या नहीं। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान