कृष्णा हार्ट केयर व ट्रामा सेंटर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 राबीन सिंह ने पुलिस लाइन मे ट्रेनी रंगरूटो को सीपीआर का दिया सजीव प्रशिक्षण –

जौनपुर— रक्षक तकनीक सी पी आर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न। मानव सेवा को समर्पित मुरली फाउंडेशन जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में लगभग 700 की संख्या में मौजूद ट्रेनी रंगरूटों को सी पी आर व एक्सीडेंट ट्रामा हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को कृष्णा हर्ट केयर व ट्रामा सेंटर जौनपुर के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोबिन सिंह जी द्वारा प्रतिपादित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर रोबिन सिंह ने डमी के माध्यम से जीवन रक्षक तकनीक सी पी आर का सजीव प्रशिक्षण दिया व बताया कि यदि समय रहते सी पी आर मिल जाये तो 10 में से 7 व्यक्तियों की जान बचने की संभावना रहती है ।उन्होंने अध्यनरत पुलिस कर्मियों को डमी के माध्यम से सी पी आर तकनीक का अभ्यास करवाया व अन्य उपयोगी जानकारी दी, इसी के साथ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सही तरीके से मदद कैसे करे ताकि हमारे प्रय्यास सफल हो पर विस्तृत चर्चा की जैसे कि दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति से बह रहा खून कैसे रोके, कैसे उसके शरीर को सुरक्षित स्थान तक किन सावधानियों के साथ पहुँचाये, भ रहे खून को कैसे रोके इत्यादि पर विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम निदेशक मनीष चंद्रा जी ने बताया कि विदेशों में सी पी आर तकनीक का प्रशिक्षण कालेज स्तर पर अनिवार्य है । इसकी सही जानकारी हमे मानव जीवन बचाने में मदद करती है |संस्था अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि संस्था का प्रय्यास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगो को सी पी आर प्रशिक्षण दे कर उन्हें जागरूक किया जा सके और मानव जीवन बचाया जा सके, इसी क्रम में अगली प्रशिक्षण कार्यशाला निषाद समाज के साथ लगाई जाएगी ताकि डूबते हुए व्यक्ति की सही तरीके से मदद कर उसकी जान बचाई जा सके । इस अवसर पर सदस्य के के मिश्रा ने मुरली परिवार द्वारा किये जा रहे समाज सेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी प्रदत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता एस पी नगर श्री आयुष श्रीवास्तव जी द्वारा की गई व पुलिस लाइन्स के कर्मियों को इस कार्यशाला का पूर्ण लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश कनौजिया , संजय जायसवाल, सरक्षक रविकांत जायसवाल , संस्थापक सदसय पंकज सिंह , अतुल जायसवाल,नवीन कुमार मिश्रा, अनिल मौर्य , राजेश किशोर ,पी आर हेड योगेश साहू ,नित्यानंद पांडेय उपस्थित रहे व अंत मे धन्यवाद सचिव अजय सिंह जी द्वारा किया गया

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न