श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आम सभा की बैठक सम्पन्न14 सितम्बर को होगा पुरस्कार वितरण समारोह



जौनपुर। आगामी 22 सितम्बर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आम सभा बैठक महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बैठक में शारदीय नवरात्र से पहले नगर की और ग्रामीण अंचल क्षेत्र में सड़कों की प्रमुख समस्या पर विचार किया गया। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गयी कि जल्द से जल्द इन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराये जिससे नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लाने में कोई समस्या न हो। बिजली और सफाई को लेकर भी जिला प्रशासन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समय से पहले अपने कार्य को सम्पन्न कराये जिससे पूजा समितियों को शारदीय नवरात्र को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना उत्पन्न हो।
इस मौके पर कहा गया कि जल्द ही महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मिलकर जनसमस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा जायेगा। बीते वर्ष सड़कों और बिजली की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसको लेकर लोगों में पूजन समितियों में काफी आक्रोश था। इसके संबंध में महासमिति के अध्यक्ष ने लोगों को आश्वास्त किया कि जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। साथ ही सभी समितियों से आग्रह किया कि आगामी 14 सितम्बर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में होटल रिवर व्यू में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह, अनिल अस्थाना, संरक्षक शोभनाथ आर्य, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकान्त माहेश्वरी, निखिलेश सिंह, राधेकृष्ण ओझा के साथ प्रबन्धकारिणी के राहुल पाठक, डा. अतुल सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशीष त्रिपाठी, निशाकान्त द्विवेदी आदि ने विचार सदन में रखे।
बैठक का संचालन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, गौरव श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित गुप्ता, संदीप जायसवाल, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, संजय मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, चंदन यादव, विष्णु जी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मो. शाहिद, लालता सोनकर, श्रीपाल यादव, रवि शर्मा, आशीष रावत, ज्ञानेन्द्र दूबे, अभिषेक अग्रहरी, प्रिन्स तनेजा, अनित सिंह, विवेक जायसवाल, यश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अन्त में राम रतन विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां