डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल व स्वच्छता समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जून माह में हुई बैठक के उपरांत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने एक्सईएन जल निगम ग्रामीण से खारे पानी वाली जगहों में अभी तक कार्य शुरू न होने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता पर कार्य शुरू कराया जाए और जिन जगहों पर जमीन की अनुपलब्धता के कारण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है वहां पर शीघ्र ही जगह चिन्हित करते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
कार्यदाई संस्था एफकान के द्वारा ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य में प्रगति बहुत धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा पाइपलाइन बिछाने, सड़कों के रेस्टोरेशन और मैनपावर की समीक्षा की करते हुए खुदी हुई सड़कों को मानक के अनुसार रिस्टोर करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाए जाने के लिए निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित गया किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य है कि प्रत्येक घर तक शुद्ध एवं स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके जिसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न