युवा डांडिया उत्सव एवं महान दिवस समारोह में झूमे कदम


जेसीआई जौनपुर युवा ने किया विशेष सम्मान समारोह
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा अध्यक्ष अवनीश
केसरवानी की अध्यक्षता में नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे में युवा डांडिया उत्सव एवं महान दिवस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम निदेशक अभिषेक बैंकर ने जेसी आस्था पाठ के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. आलोक यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ, विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व चेयरमैन, सोमेश्वर केसरवानी, मण्डल निदेशक सेनेटर गौरव सेठ, संस्थापक अध्यक्ष आकाश केसरवानी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान कलाकारों ने गणेश वंदना की मंत्र—मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात श्रेयश जायसवाल, स्वतंत्र मौर्य और प्रभात भाटिया ने जेसी सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जेसीआई जौनपुर युवा और समाज को विशेष सहयोग देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को अध्यक्ष अवनीश केसरवानी और लेडी चेयरपर्सन रश्मि केसरवानी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. आलोक यादव, डा. स्वाति यादव, अनीता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां