विधायक पल्लवी पटेल के कड़े तेवर , जिम्मेदार ऑफिसरों को लगाई कड़ी फटकार,, बोली-प्रशासन व पुलिस हो गई हैं बेलगाम


जौनपुर-शहर के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी में गत दिवस भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान कुछ लोग चोटहिल हो गए थे। इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही संपादित की थी जिसका
वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसी प्रकरण को को लेकर अपना दल की विधानसभा सिराथू कीi विधायक पल्लवी पटेल लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी पहुंचीं।
यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। इसके बाद उन्होंने लाइन बाजार के एसओ और तहसीलदार को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। विधायक ने जब सवाल किया कि तहरीर में जमीन कब्जे का जिक्र है तो सिर्फ शांति भंग की धाराएं ही क्यों लगाई गईं?
उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूछा कि आखिर कोई 200 लोगों की भीड़ के साथ दीवार कैसे खड़ी कर सकता है और पथराव कैसे कर सकता है?
इसी दौरान विधायक ने एसपी जौनपुर को फोन किया। एसपी के पीआरओ ने एसपी को व्यस्त होने की बात कहे जाने पर उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि “5 मिनट में कॉल करें, नहीं तो मैं आवास पहुंच जाऊंगी।” बाद में एसपी ने फोन कर विधायक से बातचीत की, विधायक पल्लवी पटेल ने मीडिया से कहा, “भाजपा सरकार में लूट-खसोट मची हुई है। सब कुछ सिर्फ कागजों पर है, जमीन पर हकीकत इसके उलट है। प्रशासन और पुलिस बेलगाम हो चुकी है। भू-माफिया कुकुरमुत्ता की तरह फैल गए हैं।”

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां