57 वर्षों से कायम है हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल


जौनपुर — धार्मिक शिव शक्ति संस्था रूहट्टा स्थित हनुमान मंदिर में विगत 57 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की परंपरा चली आ रही है। खास बात यह है कि इस पंडाल की नींव हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर रखी थी और यह परंपरा आज भी कायम है।

नवरात्रि के दौरान पूरे पंडाल की व्यवस्था और देखरेख दोनों समुदायों के लोग मिलकर करते हैं। इस वर्ष पंडाल की व्यवस्था की जिम्मेदारी संस्था के अध्यक्ष पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री नंदेश अग्रहरि, व्यवस्थापक आकाश मौर्य, विक्की श्रीवास्तव, बबलू विश्वकर्मा सहित पूरी टीम संभाल रही है।

पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं पंडाल पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और विभिन्न अतिथियों का भी आना-जाना लगा हुआ है। समय-समय पर संस्था द्वारा आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।

सम्मान समारोह के क्रम में अध्यक्ष पवन जायसवाल उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारी द्वारा जनपद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता रजनीश गुप्ता, डॉ. अभिषेक मिश्रा, सॉल्वेसन हॉस्पिटल के डॉ. विवेक श्रीवास्तव, संरक्षक संजय अग्रहरि, अग्रहरि अमित अग्रहरि और राजा राम एंड संस को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न