बदलापुर महोत्सव में देश भर के 50 से अधिक पहलवान लेंगे हिस्सा

जौनपुर —-सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 01 नवंबर2025 से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव में 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान कुश्ती दंगल में हिस्सा लेंगे। इस बार लंबी मूंछ व लंबी चोटी की भी प्रतियोगिता होगी। भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय पहलवानों के अलावा हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के 50 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। विजयी प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र के अलावा एक हाइमास्ट सोलर लाइट भी दी जाएगी। उन्होने बताया कि मेहंदी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से होगा। इसमें मुख्य अतिथि हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आएंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समापन समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आएंगे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न