जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज


सुइथाकला, जौनपुर— सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनोद गौतम पुत्र राम भरोस ने थाना सरपतहाँ में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम स्थानीय निवासी सुगन्धे, नीरज पुत्रगण सभाजीत, सभाजीत पुत्र छटंकी तथा सीता देवी पत्नी सभाजीत ने उनके घर में घुसकर उनकी बहन मंजू, मुद्दिका, पत्नी चमेला, भयोहू नेहा, भाई सोनू और कुमकुम के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान