खड़ंजे को लेकर हुये विवाद में मुकदमा दर्ज


सुइथाकला, जौनपुर। विगत 28 अक्टूबर को गैरवाह बड़कापूरा गांव में खड़ंजा बिछाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विपक्षी से 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया। बताया गया कि विगत मंगलवार को उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा लगवाए जा रहे खड़ंजे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने पीड़ित पक्ष को मारा-पीटा। मामला कप्तान तक पहुंचने के साथ ही पीड़िता पूनम पत्नी लक्ष्मण द्वारा सरपतहां थाने में दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने विपक्षीगण के ईलू पुत्र रूदल, असिंदार पुत्र शिवजोर रूस्तम और शिवम् पुत्रगण प्रदीप के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2) व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम