तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत


धर्मापुर, जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाईवे पर गजना गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गजना गांव का गुड्डू गौतम बीती रात में अपने ससुराल चौकियां अलीखानपुर से होकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। रात के लगभग 10 बजे जैसे ही बाइक सवार गुड्डू जौनपुर-केराकत हाईवे पर सेवईनाला पुलिया के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने गुड्डू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार गुड्डू गौतम सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर फट गया। स्थानीय लोग जब तक दौड़ते तब तक उक्त कार चालक सभी तेज गति से फरार हो गये। स्थानीय लोग डायल—112 पुलिस की मदद से गंभीर हालत में घायल गुड्डू गौतम को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही गुड्डू की मौत हो गई। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने पहुंचकर शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। वहीं गुड्डू की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रो-रो कर बेसुध हो जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां