मुख्य न्यायाधीश पर हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

मुख्य न्यायाधीश के अपमान पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी न्याय की हुंकार

जौनपुर।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर हुए कथित हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी जौनपुर (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की तथा प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने किया। संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्रा, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना, सोम वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, जफर मसूद, obc प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष विनय यादव, obc प्रकोष्ठ सचिव विशाल यादव, आशीष यादव, राज बहादुर पाल, दिनेश कुमार, सुरेंद्र यादव, आफताब, अनिल यादव, कमलेश, अभिषेक कुमार, मो इस्लाम, यादवेंद्र इत्यादि लोग शामिल हुए।
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा जिन्होंने भाजपा-आरएसएस पर सीधा प्रहार करते हुए इसे “संविधान पर सुनियोजित साजिश” करार दिया।प्रदर्शन सुबह 11 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शुरू हुआ, जहाँ कार्यकर्ता ट्राइकलर, बैनर और पोस्टरों के साथ सड़कों पर उतर पड़े। कलेक्ट्रेट पहुँचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “जय भीम”, “संविधान जिंदाबाद” और “भाजपा-आरएसएस मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए धरना दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्य न्यायाधीश पर हमले की साजिश का पूरा खुलासा हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, “मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर जूता फेंकने की यह घटना महज एक हमला नहीं, बल्कि डॉ. आंबेडकर के संविधान पर सीधा प्रहार है। भाजपा-आरएसएस की गुंडागर्दी अब न्यायपालिका तक पहुँच गई है। एक दलित बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो हम पूरे पूर्वांचल में आंदोलन तेज करेंगे। यह संघर्ष आम आदमी के हक के लिए चलेगा, जब तक न्याय न मिले।
जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा, “जौनपुर की धरती से हम स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि ऐसी गुंडागर्दी के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। मुख्य न्यायाधीश पर हमला दलित समाज और वंचित वर्गों पर हमला है। AAP संविधान की रक्षा के लिए सदैव खड़ी रहेगी। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, अन्यथा जनता सड़कों पर उतरेगी। आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इसका प्रमाण है कि जौनपुर AAP के साथ है।
उक्त कार्यक्रम की सूचना निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न