गोद भराई, अन्नप्राशन एवं पौधारोपण के माध्यम से स्वास्थ्य व पर्यावरण का संदेश

महिला सशक्तिकरण, पोषण एवं स्वच्छता पर दिया गया विशेष जोर

जौनपुर, 24 दिसम्बर – शासन के निर्देश के क्रम में मा० निदेशक, जलवायु परिवर्तन प्रभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली श्वेता कुमार जी द्वारा केंद्रीय प्रभारी के रूप में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को जनपद आगमन पर आकांक्षात्मक विकास खंड रामपुर तथा मछलीशहर का भ्रमण किया गया जिसके अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर के ग्राम पंचायत सुरेरी और मछलीशहर के जमुहाई में चौपाल का आयोजन किया गया।

         चौपाल के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया गया। जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। चौपाल के दौरान प्रभारी अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से बिजली, पानी, पेंशन इत्यादि के सन्दर्भ में समस्याएं सुनी गयी तथा सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

           विकास खण्ड मछलीशहर में चौपाल के दौरान आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभार्थी गीता देवी, फूलदेई, धीरज, अजीरुन, रजवत्ती को कार्ड वितरित किया गया। टी0बी0 मरीज को पोषण पोटली वितरित किया गया। कैम्प में 125 लोग की जॉच की गयी। 25 आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। इसके साथ ही विकास खण्ड रामपुर के सुरेरी ग्राम में भी जनचौपाल के दौरान समस्याएं सुनी गयी तथा लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। ग्राम सुरेरी में जन आरोग्य मंदिर तथा आगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।

           कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत निदेशक, जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
     
            उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर सतत विकास, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

           चौपाल में एसीएमओ डा0 राजीव सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरुण यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बीडीओ रामपुर और मछलीशहर, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर, 20 अप्रैल — जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों…

    Continue reading
    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू एवं गर्म हवाओं से बचाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं