हौज गांव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन, 2027 चुनाव में अहम भागीदारी का ऐलान

जौनपुर। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा हौज गांव में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान रहे, जिनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन प्रेम चंद चौहान द्वारा किया गया।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज कभी झुकेगा नहीं और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करें, ताकि समाज की प्रभावी भागीदारी सत्ता और शासन में सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिले में चौहान समाज की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है, इसके बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। यह स्थिति अब बदलेगी। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की अहम भागीदारी होगी और समाज को उसका अधिकार दिलाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचाना है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल बताया गया।

महासम्मेलन में जिलाध्यक्ष सूरज चौहान, दिनेश चौहान, पवन सिंह डंपी, आशीष सिंह (समाजसेवी, हौज), चंदन चौहान (प्रधान, हौज), सहदेव सिंह, नवीन चौहान सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखते हुए इसे आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।