प्रधानमंत्री सोलर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक संपन्न

जौनपुर – प्रधानमंत्री सोलर योजना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जौनपुर नॉर्थ के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाडिया ने की।

बैठक में यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार, जौनपुर साउथ के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री सोलर योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड (सोर्स), स्वीकृत (सैंक्शन) एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आम नागरिकों को ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के प्रति जागरूक करें।

बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और योजना के सफल संचालन हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई।

  • Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    पूर्व गृह राज्य मंत्री,राज्य मंत्री /सदर विधायक सहित सम्मानितजनोने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ जौनपुर 21 जून – शासन के निर्देश के…

    Continue reading
    सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    जौनपुर– दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रव्यापी संस्था ‘सक्षम’ का स्थापना दिवस शनिवार को बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक