टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में विद्यालय के समग्र विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बीते समय में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि बालिका भवन में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरुष सुरक्षा गार्ड की दिवाकालीन शिफ्ट में नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिव्यांग शौचालय का निर्माण एवं पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। परिसर में हरे-भरे लॉन का निर्माण, 15 केवी जनरेटर एवं सबमर्सिबल पंप की स्थापना, तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था भी की गई है।

छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा अतिक्रमण मुक्त कर विद्यालय मैदान को पुनः उपयोग में लाया गया। कक्षाओं में पंखों की संख्या बढ़ाई गई और छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु स्केटिंग, बॉक्सिंग एवं मल्लखंभ के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई। बालिका भवन में हाई मास्क लाइट भी लगाई गई है।

मुख्य भवन में छात्रों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य द्वार पर ग्लो-शाइन बोर्ड लगाया गया तथा बाउंड्री वाल पर राष्ट्रभक्ति से प्रेरित शैक्षिक वाल पेंटिंग कराई गई। संस्थापक की प्रतिमा स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण एवं शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग हेतु इंटरलॉकिंग कार्य भी कराया गया।

विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष का सुदृढ़ीकरण एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण, तालाब का सुदृढ़ीकरण, पोर्टिको में ग्रेनाइट पत्थर लगवाना तथा छात्रों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था जैसे कार्य भी संपन्न हुए। मार्कण्डेय सिंह सभागार का विकास करते हुए वहां तक पहुंचने के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण कराया गया।

इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत छात्रों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, जीव विज्ञान विभाग एवं कार्यालय का सुदृढ़ीकरण किया गया तथा पुस्तकालय को पुनः व्यवस्थित कर संचालित किया गया। दोनों भवनों में सीसीटीवी कैमरे एवं बड़े मॉनिटर लगाए गए हैं।

विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही, प्रतिदिन संस्कारयुक्त प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान एवं प्रेरक प्रसंग शामिल होते हैं। प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा का आयोजन भी किया जा रहा है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी