डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय में स्वरित चौरसिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। निवेदिता दुबे (97.0%) द्वितीय एवं तेजस अग्रहरि (96.4%) तृतीय स्थान पर रहे। अरीबा मुख्तार व अफरीदी सिद्दीकी (95.6%), श्रुति यादव (95.4%), मानस चौरसिया (94.5%), इब्राहिम अयान खान व अमीना बेगम (94.0%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में हयात फातिमा (93.0%), अथर्व साहू (92.4%), मयंक अस्थाना (92.2%), आयत रिजवी (92.0%), अहद फरीद (91.8%), खुशी प्रजापति (91.4%) एवं अरीबा नूर (91.2%) शामिल रहे।

विद्यालय के प्रेसीडेंट डॉ. अब्दुल कादिर खान, डायरेक्टर जरिया अधमी एवं प्रिंसिपल अलका मैम ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक जौनपुर, 20 जून। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार…

    Continue reading
    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    जौनपुर। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जनपद इकाई जौनपुर एवं शासकीय अधिवक्ता बंधुओं तथा विचार परिवार के अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर