नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के प्रति जागरूकता फैलाना था। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी पहलें शामिल हैं, जो महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हुई हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक विशेष सत्र बुलाया गया है। यह कदम महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विधायिका में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर शशि मौर्य,सीमा प्रजापति,आशा प्रमिला समेत सैकड़ों महिला शक्ति उपस्थित रही।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण