प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता की सहमति के बिना बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगायें जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक से हाइडिल तक पैदल मार्च करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ बुधवार को जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि योग आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं को जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर लूट रही है,एक तरफ बिजली की बार बार कटौती से परेशान जनता प्रीपेड मीटरों से आ रही अधिक बिल से कराह रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर तानाशाही और जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोजर का भय दिखाकर प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है, प्रदेश में जनता की समस्याओं का निस्तारण करने की जगह नित नयी नयी समस्याओं को खड़ा कर रही है। प्रमोद कुमार सिंह ने मांग किया कि पुरी मीटर व्यवस्था लागू किया जाये।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लगाना बंद करें, जनता में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त है, आरिफ खान ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के भारी विरोध के कारण सरकार ने नये बिजली मीटरों को लगाने का काम जो स्थगित किया है उसे पूरी तरह से निरस्त करते हुए बैठाई गयी जांच टीम की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाये। आरिफ खान से कहा कि स्मार्ट मीटरों के द्वारा अब तक जबरन वसूली गयी बिजली का बिल वापस कर उपभोक्ताओं को राहत दिया जाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र आधिषाशी अभियंता को सौंपा। इस मौके परडा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शिव मिश्रा, इरशाद खान राजू, राजकुमारी मिश्रा, विजय प्रकाश वर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, जब्बार अली सलमानी, सभासद शहनवाज मंजूर,अरविंद यादव, असरफ अली, मुहम्मद ताहिर,नीशू केसरी, रोहित कुमार सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, अली हैदर, अश्वनी मौर्या, अभिषेक सिंह, सत्यदेव, अरसी अहमद, सारिक हुसैन, रईस अहमद, इकबाल हुसैन, शमसुद जोहा, शाकिब अली, मुहम्मद असरफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण