सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव श्याम खाटू मंदिर देवभूमि ट्रस्ट की ओर से खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्र ने विधि-विधान से ईंट पूजन कर मंदिर की नींव रखी।
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बरसठी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर का निर्माण खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बनेगा, बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी क्षेत्र को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को अब खाटू श्याम के दर्शन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
इस मौके पर रूपा फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित दुर्गावती देवी प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का उद्घाटन भी खेल मंत्री द्वारा किया गया। गर्मी के मौसम में यह जल सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों और यात्रियों के लिए राहत का महत्वपूर्ण साधन साबित होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्र ने कहा कि सरसरा गांव ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से पहले से ही महत्वपूर्ण रहा है। यहां स्वयंभू भगवान भोलेनाथ का मंदिर लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। अब खाटू श्याम मंदिर के निर्माण से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाले समय में आसपास के गांवों के लिए भी आस्था और आकर्षण का प्रमुख स्थल बनेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने हवन-पूजन कर मंदिर के भव्य निर्माण की कामना की। उन्होंने कहा कि मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर का निर्माण लंबे समय से एक सपना था, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्याम प्रभु का आशीर्वाद पूरे क्षेत्रवासियों पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सरसरा गांव केवल एक गांव नहीं, बल्कि ‘सरसरा धाम’ है। यहां भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी, स्वामी जी और मां भगवती सहित दर्जनों मंदिर पहले से मौजूद हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण धार्मिक महत्व को और बढ़ाएगा।
समारोह में पूर्व विधायक लीना तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अनीता शुक्ला के पति सुरेंद्र शुक्ला, मड़ियाहूं के सब रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रबंधक अजय त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अर्चना बिंद, भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी, पूर्व प्राचार्य विजय मिश्र, नरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश मिश्र, संतोष मिश्र, पत्रकार बिपिन दुबे, समाजसेवी अखिलेश बिंद और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। मंदिर निर्माण के संस्थापक अजय पांडेय, अशोक पांडेय और आशीष पांडेय सहित ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मारिका भेंट कर स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी