प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना

जौनपुर 23 अप्रैल 2026 (सू0वि0)- उप कृषि निदेशक जौनपुर डा० वी० बी० द्विवेदी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत रू० 6000 की वार्षिक धनराशि तीन समान किस्तों में आपके आधार आधारित बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। भारत सरकार द्वारा जनपद के कई कृषक परिवारों की सूचनाए अपूर्ण पाए जाने पर उनके भुगतान पर रोक लगाई गयी है। इसके निम्न कारण है- विरासत से खेती/कृषि जमीन का आप द्वारा पूर्व भू-धारक का सही विवरण पंजीकरण के समय दर्ज नहीं कराया गया है। एक ही भूमि पर पूर्व एवं वर्तमान भू-स्वामी योजना का लाभ प्राप्त कर रहें है।
लाभार्थी कृषक को 01 फरवरी 2019 के पश्चात विरासत के अतिरिक्त अन्य श्रोतो से भूमि प्राप्त हुई है।
जनपद के उक्त कृषक परिवारों से अपील की जाती है कि जिनकी किस्तें वर्तमान समय में प्राप्त नहीं हो रही है, भारत सरकार के पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर उपलब्ध Update Missing information के अंतर्गत कृषक स्वयं अथवा नजदीकी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से सूचनाएं एवं वांछित दस्तावेजों (जैसेः आधार, पूर्व भू-स्वामी का मृत्यू प्रमाण-पत्र एवं सत्यापित खतौनी) को अपलोड / अद्यतन कराए, जिससे उनकी रोकी गई किस्त के भुगतान के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया जा सकें। अधिक जानकारी के लिए विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं जनपदीय मुख्यालय उप कृषि निदेशक कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी