खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

जौनपुर, 23 अप्रैल 2026 (सू0वि0) – जिले में दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने खरीफ 2026 के लिए विशेष योजना शुरू की है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार किसानों को उर्द (255), मूंग (50), अरहर (1275), तिल (900), ज्वार (210), बाजरा (1050), कोदो (525), सांवा (525) एवं मड़ुवा/रागी (525) के बीज मिनी किट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

इसके साथ ही सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल और ढैंचा के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं धान, मक्का, ज्वार और बाजरा के संकर बीज भी राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदान पर मिलेंगे।

कृषि विभाग की सभी योजनाओं में बीजों का वितरण ऑनलाइन बुकिंग और ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर 22 अप्रैल 2026 से पंजीकरण शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे योजना का अधिकतम लाभ उठाकर खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कर सकें।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

     जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से…

    Continue reading
    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर कृपाशंकर सिंह ने की चर्चा जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर

    अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद