खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के दो नंबर गेट के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार की ओर जा रही सवारी बस ‘सफर एक्सप्रेस’ ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के आगे खड़ी गेहूं लड़ी डीसीएम भी इसकी चपेट में आ गई, जिसमें डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक और डीसीएम को भी भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे में डीसीएम चालक सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र माता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक यात्री की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरु कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Oplus_16908288

.

  • Related Posts

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर कृपाशंकर सिंह ने की चर्चा जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं…

    Continue reading
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर

    जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक विशेष योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान सभागार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर

    अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित