जौनपुर -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगा बाइक रैली में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों के पालन एवं स्वयं की सुरक्षा का संदेश दिया। शिक्षकों ने तिरंगा स्कूटी एवं बाइक पर हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया तथा वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयघोष किए। राष्ट्रप्रेम के नारों से पूरे मार्ग का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।रैली के समापन अवसर पर माननीय राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन के समीप क्रांति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की देशभक्ति, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्हीं के संघर्ष और त्याग के कारण हमारा देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखें। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को तिरंगा सम्मान के साथ अपने घर पर लगाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि राष्ट्रध्वज को उतारने के बाद सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक रखा जाए।उन्होंने कहा कि तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।उन्होंने तिरंगा बाइक रैली में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक-अध्यापिकाओं, मीडिया बंधुओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया।भव्य तिरंगा बाइक रैली ने जनपद में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, यातायात नियमों के पालन तथा शहीदों के सम्मान का सशक्त संदेश दिया।

  • Related Posts

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये…

    Continue reading
    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर