राज्य मंत्री व सीडीओ ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

जौनपुर, 14 अगस्त – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देखा और उनके उद्बोधन को सुना गया।इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी पीड़ा एवं यातनाओं के बारे में वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी को यह जानकारी हो सके कि विभाजन के समय देशवासियों को किन कठिन परिस्थितियों, परेशानियों एवं यातनाओं से गुजरना पड़ा था।उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को स्मरण करना केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी है। विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करना चाहिए।

  • Related Posts

    जौनपुर -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।

    तिरंगा बाइक रैली में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों…

    Continue reading
    जौनपुर में भव्य तिरंगा रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

    शासन के निर्देश के क्रम में 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जनपद में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य मंत्री व सीडीओ ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

    जौनपुर -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।

    जौनपुर में भव्य तिरंगा रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

    पांच लाख तिरंगों से सजेगा जौनपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

    कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है: कृपाशंकर सिंह कजरी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभचंदौली विधायक सुशील सिंह एवं पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके