जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

उमानाथ सिंह हा.से. स्कूल शंकरगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 स्वतंत्रता दिवसमुख्य अतिथि डा० आशुतोष मिश्रा प्राचार्य उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय द्वारा विद्यालय के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने ध्वज को सलामी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० ब्रूनो डी. नाजरेथ एवम् उपप्रधानाचार्य कृष्णा यादव जी ने अपने वक्तव्य से देश की आजादी में क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व पर प्रकाश डाला और उनके, बलिदानों को बच्चों से साझा किया ।अंत में विद्यालय के प्राचार्य जी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अवनीश कुमार सिंह, अदिति गिरि, संस्कृति उपाध्याय, दीपिका तथा विनोद चंद तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनीता श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, सतेन्द्र कुमार भारती, वेद प्रकाश पाण्डेय, पूजा सिंह, मधु सोरेन, नवीन विश्वकर्मा, अनुभव प्रजापति, रंजना श्रीवास्तव, वन्दना सिंह, संतोष यादव, शैलेन्द्र कुमार अस्थाना, सूर्यकान्त तिवारी, रामप्रवेश पाठक, निखिल मिश्रा, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर 28 सितम्बर – उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन…

    Continue reading
    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    जौनपुर। श्री पैथालाजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेण्टर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर सेण्टर के संचालक डा0 रवि षंकर सिंह एमडी पैथालाजी ने पत्रकारों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच