जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

जौनपुर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित *“मिशन शक्ति फेज-5”* अभियान के क्रम में थाना मीरगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला संबंधी शिकायतों का संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक *24.अगस्त* को पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवाद की जानकारी प्राप्त हुई। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना मीरगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। टीम द्वारा दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन के महत्व को समझाते हुए आपसी मतभेद समाप्त कर सौहार्दपूर्ण ढंग से साथ रहने हेतु समझाया-बुझाया गया। मिशन शक्ति टीम के प्रयास से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करते हुए *सुलह-समझौता कर लिया तथा लिखित रूप से अवगत कराया कि अब उन्हें एक-दूसरे से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं सौहार्द के साथ रहने के लिए सहमत हैं। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैl

Related Posts

जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर 24 अगस्त – जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में गोवंश संरक्षण,…

Continue reading
जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

जौनपुर- जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

16.47 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी, डीएम ने जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

समाज की एकता, सेवा और नेतृत्व के प्रेरणास्रोत -विनीत सेठ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ