वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान


जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आयुक्त, वाराणसी मंडल एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा।
निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी और 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक लोक अवकाश को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपर आयुक्त (प्रथम), वाराणसी मंडल, वाराणसी के न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी