जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां

शाहगंज। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर के एक मैरिज लॉन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी और विधायक रमेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डांडिया गीतों की धुन पर नगरवासी जमकर थिरके। पारंपरिक नृत्य-संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों से सजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उत्साह और उमंग से सराबोर महोत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे शैंकी स्पन रिकॉर्ड्स जर्मनी की संगीत प्रस्तुति ने भी लोगों को आकर्षित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विनय सिंह, कलान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानाचार्य मनोज सिंह और डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवि, रमेश साहू उपस्थित रहे,आयोजक अनुपमा अग्रहरि और धीरज पाटिल वेद प्रकाश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अनुपमा अग्रहरि जी ने किया, इस मौके पर नीतू मिश्रा, अंजू जायसवाल, रूबी जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, रोशनी गुप्ता, मंजू मिश्रा, नम्रता बरनवाल, पूजा जायसवाल, बिट्टू किन्नर, पंकज जायसवाल, शालू मोदनवाल, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, महामंत्री कालीचरण जायसवाल, समाजसेवी मनोज ड्रेसेज, वीरेंद्र सिंह बंटी जी, सुभाष चंद्र यादव, शिवाजी पाटिल, भाजपा नेता पवन पाल, संजय अग्रहरि, अरुण चौहान, नितिन अग्रहरि, विष्णुकांत, सुनील अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, हनुमान अग्रहरि और अरविंद अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह और वेद प्रकाश सिंह रज्जू भैया के सहयोग की सराहना करते हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।**चित्र परिचय-**1. शाहगंज में डांडिया महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।2. डांडिया महोत्सव में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी।3.

  • Related Posts

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    पुलिस लाइन जौनपुर में ग्राम प्रहरी सम्मेलन का भव्य आयोजन, सीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्बोधित-जौनपुर —जनपद…

    Continue reading
    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप हैक कर मैनेजर से चैटिंग के जरिए 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जांच में जुटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां

    जौनपुर-श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-20वीं पुण्यतिथि विशेष: मान्यवर कांशीराम सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी के जीवन से निकलना है