जौनपुर-श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

जौनपुर, 11 अक्टूबर- आगामी 20 से 29 अक्टूबर 2026 तक जौनपुर में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए आज माँ जयंती टूर एवं ट्रेवल्स, सुंदरनगर, जौनपुर से प्रचार गाड़ी का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को रवाना किया।सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन एवं ज्ञानप्रकाश सिंह के द्वारा मुख्य रूप से आयोजित होने वाली इस श्रीराम कथा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रचार गाड़ी के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीराम कथा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन से जुड़े और भगवान राम के आदर्शो का अपने जीवन मे आत्मसात करें।बताते चले की भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह का इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है की जनपद वासियों के जीवन मे खुशहाली आये और लोगो मे भाईचारा बढे, जिससे लोग आगे बढ़ सके और आनंद की अनुभूति कर सके।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री पियूष गुप्ता, कुंवर प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, मधुकर तिवारी, रमेश सिंह “रामा”, सुनील यादव, बबलू दूबे, नरेंद्र विश्वकर्मा, मयंक नारायण, नीरज श्रीवास्तव, शैलेंद्र सोनकर, आनंद सिंह, आशीष द्विवेदी, गीता दूबे, रजनी साहू, किरन सिंह, अंजू सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर -मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस एवं स्पष्टीकरण जारी

    जौनपुर, 20 नवंबर 2026- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर के नेतृत्व में डॉ. आलोक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी (प्राइवेट प्रैक्टिशनर) एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

    Continue reading
    जौनपुर -सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरणदिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए

    सिकरारा (जौनपुर) ! विकासखण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को (ALIMCO) के निःशुल्क शिविर में सिकरारा ब्लॉक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस एवं स्पष्टीकरण जारी

    जौनपुर -सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरणदिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए

    सेवा ही राजनीति, राम ही संकल्प : ज्ञान प्रकाश सिंह की कार्यशैली समाज के लिए एक मिसाल

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई