जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत वेंडरवार एवं बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा बिना उचित कारण के ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाए।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि 07 नवम्बर तक कॉन्फ़िगरेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही कैंप की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विद्युत विभाग को अपने स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भवनों में स्थापित सोलर संयंत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित वेंडरों से सुझाव प्राप्त किए तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा नंदलाल , एल डी एम सहित संबंधित अधिकारी एवं वेंडर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    पुलिस लाइन जौनपुर में ग्राम प्रहरी सम्मेलन का भव्य आयोजन, सीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्बोधित-जौनपुर —जनपद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां