विद्युत विभाग की लापरवाही बरकरार , अब कुत्ते की गयी जान


मां अचला देवी घाट मार्ग पर खुला जंक्शन बाक्स बना जानलेवा
जौनपुर। विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट लगने से हो रही मौत का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा जिसको लेकर अब क्षेत्रवासियों में आक्रोश भड़क उठा है। लोगों का कहना है कि अब इस लापरवाही को जिला प्रशासन से लेकर शासन तक अवगत कराते हुये दोषियों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा जायेगा। बता दें कि नगर के सिपाह मोहल्ले के मां अचला देवी घाट मार्ग पर विद्युत विभाग का जंक्शन बाक्स लगा है जो पूरी तरह से खुला है। स्थिति यह है कि उसमें हमेशा विद्युत प्रवाहित रहता है जिसकी चपेट में आने से अब तक आधा दर्जन से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, नाली की सफाई करने वाले सफाईकर्मी तो आये दिन चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा घर के बाहर खेलने वाले बच्चों सहित अन्य लोग आये दिन करेंट की चपेट में आ रहे हैं। मौतों का सिलसिला जारी रखते हुये गुरूवार को एक कुत्ते की चपेट में आने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर जहां हड़कम्प मच गया, वहीं आये दिन हो रहे हादसे से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन एवं शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जानलेवा बनी इस समस्या का समाधान करने की मांग किया है। साथ ही चेतावनी भी दिया कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब सड़क पर उतरक लोग प्रदर्शन करेंगे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां