साइबर क्राइम हैकरों से सावधान रहें: ओपी पाण्डेय

चौकी प्रभारी ने कहा— मुकदमा में धारा बढ़ाने या मुकदमे में सहयोग के नाम पर हो रही ठगी
जौनपुर। जनपद में ठगी का एक नया स्कैम बहुत तेजी से चल रहा है जिससे समाज को जागरूकता करने के लिए उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय ने अपना एक वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी वादी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जाती है तो उसके प्राथमिकी से उसका मोबाइल नम्बर निकालकर वादी को फोन करके या उसको मुदकमे से सम्बन्धित धारा बढ़ाने, अच्छा मुकदमा बनाने या विपक्षी को अत्यधिक प्रशासन द्वारा परेशान करने के नाम पर धनउगाही करते हैं। हैकर अपने किसी खाते या आजकल चल रहे ऐप गूगल पे, पेटीएम इत्यादि पर पैसा मांगते हैं जबकि यह सरासर गलत एवं ठगी है। श्री पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि परेशान या सीधे—सादे लोगों को गुमराह करके यदि किसी प्रकार वादी ने एक बार भी पैसा अपने अकाउंट या मोबाइल द्वारा ट्रांसफर कर दिया तो उसे बार-बार उनको तर्क व प्रलोभन देकर उनसे पैसा ठगी करने का यह कार्य शुरू कर दिया जाता है। इस प्रकार का साइबर अपराध बहुत तेजी से चल रहा है, इसलिए यदि कोई भी प्रथम सूचना रिपोर्ट अर्थात एनसीआर थाने पर दर्ज कराते हैं और इस तरह का फोन आदि उनके पास आता है तो उसकी सूचना अपने नजदीकी थानों पर अधिकारियों को अवश्य दें। वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों और आरक्षियों से भी निवेदन के साथ आगाह करता हूं कि वादी को सहूलियत से उन्हें बताएं और समझाएं और वादी को सूचित करें कि यदि किसी के द्वारा आपको काल आता है कि आपके प्राथमिकी में धारा या नाम बढ़ाने पैसा मांगा जाय तो उसके झांसे में बिल्कुल न आयें। यदि उनके साथ इस तरह की कोई भी व्यक्ति धोखाधड़ी करके पैसों की मांग करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। वादी का पूरा सहयोग हमारा विभाग करे जिससे इस प्रकार के ठगी करने वालों को कहीं से भी किसी प्रकार की ठगी करने का अवसर न मिल सके। वादी और प्रशासन के सहयोग द्वारा ऐसे अपराधी पकड़े जायेंगे जो समाज के लिए हितकर होगा।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह