बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारा पुलिस मौके पर जांच में जुटी

———————————-जौनपुर– जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव मे बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने अब्दुल्ला पुत्र एजाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई,अगल-बगल की दुकान बंद कर लोग भागने लगे। बता दे की 3 महीने पूर्व बदमाशों ने इनके पिता की भी हत्या कर दी थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर तत्काल पहुंचकर शव का कब्जे में कर मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस कप्तान डॉ0 अजय पाल शर्मा ने शांति व्यवस्था की नीयत से गांव में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है। जौनपुर पुलिस कप्तान ने बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई चुनिंदा टीमे गठित की है ,पुलिस का दावा है कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम