मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम प्रारंभ

विद्यार्थियों को समग्र विकास के अवसर देगा विभागः प्रो. सौरभ पाल
प्रोडक्शन पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम में रोजगार के अवसरः प्रो. संदीप सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2024-25 से प्रारंभ हो रहे नए पाठ्यक्रम डिप्लोमा (पॉलीटेक्निक) इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) के दीक्षारंभ कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को किया गया।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो सौरभ पाल ने विद्यार्थियों ने कहा कि यह गर्व और प्रसन्नता की बात है कि आप सभी हमारे पॉलिटेक्निक संस्थान में अपना शैक्षिक सफर शुरू कर रहे हैं। पॉलिटेक्निक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि आपको एक समग्र विकास के अवसर देना भी है। आपका चयन इस प्रतिष्ठित संस्थान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने अध्ययन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे तथा इसके साथ ही सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी भाग लेकर अपनी क्षमताओं को और विस्तारित करेंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रोडक्शन में पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया की गहरी समझ प्रदान करता है, इससे विभिन्न निर्माण तकनीकों का ज्ञान मिलता है, जैसे कि कास्टिंग, फोर्जिंग, वेल्डिंग आदि। प्रोडक्शन पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम के बाद रोजगार के अवसर अधिक होते हैं, क्योंकि छात्रों को विशिष्ट कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्रों को प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार, डॉ विक्रांत भटेजा, प्रो रवि प्रकाश, डॉ मनीष प्रताप सिंह , शिक्षकगढ़ डॉ. रामनारायण यादव, डॉ दीप प्रकाश सिंह, डॉ हेमंत कुमार सिंह, शशांक दुबे, हिमांशु तिवारी, अंकुश गौरव एवं अन्य शिक्षकों तथा तकनीकी कर्मचारियों श्री संतोष कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा और राकेश कुमार से परिचित करवाया गया। इसके बाद छात्रों को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम संयोजक डॉ नवीन चौरसिया, सहसंयोजक सुबोध कुमार एवं मो रेहान द्वारा विभिन्न विभागों के प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कराया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न