शराब की दुकान के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन


जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ग्राम सभा भोगीपट्टी में उदियासन से स्थानांतरित कर खोले जा रहे देशी व विदेशी शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय निवासी समाजसेवी विकास तिवारी के नेतृत्व में नागरिकों सहित समाज के अन्य लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व में गांव के नागरिकों ने भारी संख्या में उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर शराब की दुकान के विरोध में ज्ञापन सौंपा था। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि कि जहां शराब की दुकान खुल रही है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर प्राचीन ब्रम्ह बाबा का मंदिर तथा 150 मीटर की दूरी पर स्कूल है। हमारे गांव के मध्य में आकर घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का प्रयास आबकारी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

यदि उक्त शराब की दुकान की स्थापना प्रशासन द्वारा जबरन हमारे गांव में कराया गया तो उसका बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव हम ग्रामवासियों सहित आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। हमें इस बात का डर है कि शराब की दुकान हमारे गांव में आने से गांव में भयंकर अराजकता फैल जायेगी। गांव वालों का अपनें घरों से बाहर निकलना दुभर हो जायेगा। आये दिन गांव वालों के साथ अप्रिय घटनाएं घटित होने लगेंगी।

हमारे ऊपर दबाव बनाकर तथा मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर हमें शराब की दुकान का विरोध करने से नहीं रोका जा सकता है। ग्रामवासी हीरा लाल प्रधान ने कहा कि शराब की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। शराब की दुकान खुलने से इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ेगा। बड़ा दुःख हो रहा है कि सरकार गांव—गांव बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की बजाय गांव में शराब परोसने में जुटी है। शराब की दुकान खोले जाने को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

पूरे भोगीपट्टी गांव के नागरिकों ने शराब की दुकान का विरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में अतुल सिंह, विराज ठाकुर, विकास तिवारी, हीरा लाल प्रधान, बोधन मिश्रा, निलांचल तिवारी, माठू प्रजापति, दयाराम, साहब लाल, मनोज राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम