विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नवयुवतियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक-

जौनपुर – महिलाओं की अन्तर्राष्ट्रीय सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर शिराज-ए -हिन्द द्वारा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमे सर्वाइकल(गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान के क्रम में चन्द्रेश सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी सिनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा नौ से कक्षा बारह तक की किशोरी युवतियों को कम उम्र में ही सर्वाइकल कैंसर की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें सही समय पर बचाव के लिए टीकाकरण की आवश्यकता व महत्व को समझाने हेतु सुप्रसिद्ध डॉ शैली निगम ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने आधुनिक तकनीकी व पीपीटी के माध्यम से बड़े ही विस्तार पूर्वक व सरल भाषा में जानकारी दिया।
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह बिमारी बार-बार प्रसव,बहुत लोगों से यौन संपर्क, अनियमित माहवारी तथा लम्बे समय तक जननांगों के संक्रमण, के कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) विकसित होकर कैंसर कारक हो सकता है,इसलिए व्यक्तिगत स्वच्छता के उपाय विशेषकर पीरियड की अवधि में अवश्य अपनाएं।


आगे भी बताया गया कि टीकाकरण भी कम उम्र में ही करवा लेना फायदेमंद होता है जिससे बिमारी से बचा जा सकता है,
नौ से चौदह वर्ष की अवस्था में ही बचाव कर लेने से उक्त जानलेवा बिमारी से पूर्णतः सुरक्षा प्राप्त हो जाती है।
सेमिनार में मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याओं व स्वच्छता पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान डॉ संध्या सिंह द्वारा दिया गया तथा विद्यार्थियों को पहले से ही जानकारी व जागरुकता से बचाव करने को लाभप्रद व सुरक्षित बताया।
अध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा अपनी टीम के साथ चिकित्सा विशेषज्ञ डा. शैली निगम,डा. संन्ध्या सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भी सहयोग की अपील की गयी, पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह को विशेष धन्यवाद दिया गया जिन्होंने अपने विद्यालय तथा बच्चों के साथ साथ अपना बेशकीमती समय,सुस्वादु व ऋतु अनुकूल व्यंजन भी क्लब के लिए उपलब्ध कराया और कहा कि माधुरी मैम की एक क्लब मेंटर के रूप में उपस्थिति व उनका आशीर्वाद हम सबके लिए सदैव संजीवनी की तरह है,मैम का विशेष आभार कि हमारी गलतियां सुधार कर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान कर उसे सफल बना देती हैं।
हम क्लब सदस्यों को भी बहुत बातें विषेशज्ञ चिकित्सकों से सीखने को मिलीं।


मुझे पूरा उम्मीद है कि हमारी सखियां अपने पास-पड़ोस और घर में किशोरावस्था प्राप्त बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जागरूक करेंगी और सही समय पर उनका टीकाकरण करवा कर उन्हें स्वस्थ व समृद्ध भविष्य प्रदान करेंगी। अन्त में सचिव संन्ध्या सिंह द्वारा क्लब सदस्यों की उपस्थिति व सहयोग हेतु सबका आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न