पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन

जौनपुर – क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 02 अक्टूबर 2024 को ’’गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती’’ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 05 किमी0 एवं महिला वर्ग में 3 किमी0 की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 7.00 बजे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जायेगा।


उक्त रेस प्रतिभाग करने के इच्छुक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी 02 अक्टूबर 2024 को प्रातः 6.00 बजे एकलव्य स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना नाम, पता अंकित करवाते हुए अपनी प्रविष्टि कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। रेस में प्रविष्टि का समय 6.30 बजे तक होगा। उक्त अवधि में जो भी प्रतिभागी उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं उसके बाद प्रविष्टि नहीं की जायेगी। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न